लुधियाना: अगर आपके बच्चे भी मोबाईल फोन पर गेम खेलने के आदी हैं तो, सावधान हो जाइए, क्योंकि गेम के शौकीन नाबालिग ने मानसिक परेशानी के चलते अपना जीवन समाप्त कर लिया। क्योंकि डिजिटल युग में लोगों को काफी सुविधाएं मिलती हैं। वहीं, कई बच्चों की जिंदगी दांव पर लग जाती है। आजकल सम्राट फोन ने बच्चों के हाथ में ऐसी जगह बना ली है, जिसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल हो गया है। आजकल कई बच्चे मोबाईल की खेलों में उलझे नजर आते हैं। ऐसा ही एक मामला लुधियाना के मेहरबन थाना अंतर्गत जागीरपुर में सामने आया है जहां एक 16 वर्षीय नाबालिग ने अपना जीवन समाप्त कर लिया, मृतक की पहचान संजू के रूप में हुई है।
0 टिप्पणियाँ