मामूली कहासुनी के बाद युवक के सीने में मारी गोली
बटाला के हजीरा पार्क के पास आज गुरुवार को दिनदहाड़े दो युवकों के बीच हुई झड़प में एक युवक ने दूसरे के सीने में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर ने पहले दो हवाई फायरिंग की और फिर सीधे फायरिंग की, छाती में गोली लगने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। युवक की हालत गंभीर देखकर उसे बटाला के पास एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अमृतसर रेफर कर दिया, लेकिन युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान गुरदासपुर निवासी राहुल उर्फ लाला(23 वर्षीय) के रूप में हुई है।
Post a Comment