आतंकवादी साजिश का पर्दाफाश; तरनतारन पुलिस ने चीन निर्मित दो हथगोले किए बरामद
तरनतारन के जोहल धएवाला गांव के सरूप सिंह को एक विदेशी आतंकवादी संगठन के सदस्य के रूप में गिरफ्तार करके, पंजाब पुलिस ने सीमावर्ती राज्य में एक और संभावित आतंकवादी हमले को विफल कर दिया। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता ने आज मंगलवार को बताया कि पुलिस ने उसके पास से दो जिंदा चीनी पी-86 मार्क हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं। आपकी जानकारी को बतादें कि सरूप सिंह को तरनतारन पुलिस ने बीते दिन सोमवार को अमृतसर-हरिके रोड पर चेक पोस्ट पर शक के आधार पर गिरफ्तार किया था। जिससे दो जिंदा चीनी हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए है। प्रारंभिक जांच में सरूप सिंह ने खुलासा किया था कि वह सोशल मीडिया के जरिए विदेशी आतंकी गुर्गों के संपर्क में आया था और पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रेरित किया था।
Post a Comment