जालंधर में पाइप फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल जल कर राख - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 10 अगस्त 2021

जालंधर में पाइप फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल जल कर राख


जालंधर: सोडल रोड स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से इलाके में आज सुबह हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पाईप फैक्ट्री में यहां अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल बिभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। तब तक फैक्ट्री में रखा सामान काफी मात्रा में आग की चपेट में आकर जल चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। देखते ही देखते आग की तेज लपटें निकलने लगीं। आसपास के लोगों ने फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। वहीं, फैक्ट्री मालिक अजय कुंद्रा ने बताया कि आग का के पीछे का कारण शॉर्ट सर्किट बी बताया है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो गई।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages