जम्मू-कश्मीर : पत्थर फेंकने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी और पासपोर्ट! - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 1 अगस्त 2021

जम्मू-कश्मीर : पत्थर फेंकने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी और पासपोर्ट!


जम्मू-कश्मीर में देशद्रोही और पथराव करने वालो पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने नया आदेश जारी किया है। इसके तहत देश के खिलाफ नारे लगाने और पथराव करने वालों को सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी। साथ ही ऐसे लोगों के पासपोर्ट पर भी रोक लगेगी। सीआईडी ​​की विशेष शाखा ने इस संबंध में सभी इकाइयों को आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत कहा गया है कि जो लोग राज्य की कानून व्यवस्था के लिए खतरा हैं उन पर नजर रखी जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages