Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च सिंगल चार्ज में चलेगी 475 किमी, जानें कीमत और फीचर्स - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 4 अगस्त 2021

Kia EV6 इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च सिंगल चार्ज में चलेगी 475 किमी, जानें कीमत और फीचर्स


दक्षिण कोरिया की कार निर्माता कंपनी KIA ने घरेलू बाजार में अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार EV6 लॉन्च कर दी है। इस कार को ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जाना है और कंपनी इसकी बुकिंग काफी समय से ले रही है। कोरिया में बुकिंग शुरू होने के बाद कार को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। कंपनी ने जानकारी दी है कि EV6 को 30,000 से अधिक ऑर्डर मिले हैं, जिनमें से 8,800 ऑर्डर यूरोप और अमेरिका से हैं। EV6 इलेक्ट्रिक कार को Hyundai द्वारा विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए विकसित इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूल प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बनाया गया है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी रेंज और पावर है। महज 3.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर अधिकतम 475 किमी तक दौड़ सकती है।

किआ ईवी6

किआ ईवी6 के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 47.3 मिलियन वोन से 51.55 मिलियन वोन (लगभग 30.70 लाख रुपये से 33.5 लाख रुपये) के बीच है। वहीं लॉन्ग रेंज मॉडल को 51.20 मिलियन वोन से लेकर 55.95 मिलियन वोन (लगभग 33.23 लाख रुपये से 36.31 लाख रुपये) के प्राइस रेंज में लॉन्च किया गया है। टॉप ट्रिम जीटी-लाइन की कीमत 56.8 मिलियन वोन (लगभग 36.86 लाख रुपये) है।

EV6

EV6 इलेक्ट्रिक कार दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। इसके स्टैंडर्ड ट्रिम के टू व्हील ड्राइव ऑप्शन में 125kW पावर मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो कार को 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 6.2 सेकेंड में तेज कर सकती है। वहीं, इसके फोर व्हील ड्राइव ऑप्शन में 173kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। जीटी लाइन ट्रिम का टू व्हील ड्राइव विकल्प 168kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग करता है, जो 229PS की शक्ति उत्पन्न करता है। कंपनी का दावा है कि यह 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 5.2 सेकेंड में पकड़ लेती है। इससे भी ज्यादा पावरफुल इसका फोर व्हील ड्राइव ट्रिम होगा, जिसमें 239kW क्षमता की मोटर है, जो 325PS की पावर जनरेट करेगी।

जीटी लाइन ट्रिम

सबसे शक्तिशाली जीटी लाइन ट्रिम होगी, जो 430kW की दोहरी मोटर का उपयोग करती है। यह 740Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह ट्रिम महज 3.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस ट्रिम की टॉप स्पीड 260 किमी प्रति घंटा होगी।

सेडान

इलेक्ट्रिक सेडान को दो क्षमता वाले बैटरी पैक विकल्पों में बेचा जाएगा। इसमें पहला विकल्प 58kwh बैटरी पैक और दूसरा 77.4kwh बैटरी पैक होगा। इनकी बदौलत कार क्रमश: 370 किमी और 475 किमी की रेंज हासिल कर सकती है। किआ का दावा है कि EV6 इलेक्ट्रिक कार में शामिल बैटरी महज 18 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages