पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों को पकड़ा, यूपी और एमपी से हथियार लाकर देते थे वारदात को अंजाम - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 4 अगस्त 2021

पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों को पकड़ा, यूपी और एमपी से हथियार लाकर देते थे वारदात को अंजाम


जालंधर: स्पेशल ऑपरेशंस यूनिट ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से हथियार लाकर पंजाब में अपराध करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक 315 बोर की देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी शिवनगर नगरा और हरजिंदर सिंह उर्फ मणि वालिया पुत्र प्यारा सिंह निवासी बाबा बकाला, अमृतसर के रूप में हुई हैं। हरजिंदर इस समय शहीद उधम सिंह नगर(राममंडी) में रह रहा था। दोनों के खिलाफ जालंधर के अलग-अलग थानों के साथ-साथ कपूरथला में भी कई मामले दर्ज हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages