Royal Enfield की सबसे सस्ती बाइक जल्द होगी लांच, जानिए कीमत और बाइक के बारे - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 8 अगस्त 2021

Royal Enfield की सबसे सस्ती बाइक जल्द होगी लांच, जानिए कीमत और बाइक के बारे


Royal Enfield इन दिनों अपनी नई बाइक पर काम कर रही है। कंपनी जल्द ही अपनी क्रूजर बाइक रॉयल एनफील्ड हंटर लेकर आ रही है। यह कंपनी की सबसे सस्ती बाइक हो सकती है। टेस्टिंग के दौरान प्रोडक्शन रेडी टेस्ट म्यूल को कई बार देखा जा चुका है जो इसके डिजाइन और फीचर्स की झलक देता है। यह बाइक नियो-रेट्रो लुक के साथ आने वाली है, जिसमें 349cc इंजन से पावर मिलेगी। रॉयल एनफील्ड हंटर 350 ट्विन डाउनट्यूब स्पाइन फ्रेम और आधुनिक रेट्रो डिजाइन के साथ आएगी। यह बाइक सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ आने वाली है। बाइक में 19 इंच के फ्रंट और 17 इंच के रियर अलॉय व्हील दिए जाएंगे। बाइक में 350cc का सिंगल सिलेंडर इंजन होगा जो 20.2bhp की पावर और 27Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। बाइक 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगी। सस्पेंशन ड्यूटी के लिए बाइक में टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए जाएंगे। इस बाइक की कीमत करीब 1.7 लाख रुपये हो सकती है।
हंटर के अलावा कंपनी Royal Enfield Classic 350 को भी लॉन्च कर रही है। Royal Enfield Classic 350 में कंपनी Meteor 350 में इस्तेमाल किए गए इंजन का इस्तेमाल कर सकती है। Royal Enfield Meteor 350 को भारत में शानदार रिस्पॉन्स मिला, कंपनी क्लासिक 350 के जरिए बिक्री की रफ्तार बरकरार रखना चाहती है। न्यू जेनरेशन क्लासिक 350 में जो सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, वह है बेहतर इंजन। Royal Enfield इस बाइक को नया 349 cc सिंगल सिलेंडर एयर कूलर लॉन्ग स्ट्रोक इंजन के साथ पेश करेगी, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का पिक टॉर्क जेनरेट कर सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages