Samsung Galaxy F62 फोन हुआ 6,000 रुपये सस्ता, जानें नई कीमत... - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

Samsung Galaxy F62 फोन हुआ 6,000 रुपये सस्ता, जानें नई कीमत...


Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 6,000 रुपये सस्ती हो गई है, लेकिन यह ऑफर सीमित समय के लिए ही है। सैमसंग फोन को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत 23,999 रुपये है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसके अलावा फोन में 7,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मौजूद है। अन्य हाइलाइट्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एफ62 फोन में 128 जीबी स्टोरेज, वन यूआई 3.1 और ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में खरीदारी के लिए तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन उपलब्ध कराए गए हैं।

 सैमसंग गैलेक्सी F62 की भारत में कीमत

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक Samsung Galaxy F62 की कीमत अब भारत में 17,999 रुपये हो गई है, जिसमें आपको 6 जीबी रैम वेरिएंट मिलेगा। इसके अलावा फोन के 8 जीबी रैम मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है। इसी तरह, सैमसंग इंडिया की वेबसाइट भी फोन के 8 जीबी रैम मॉडल को 19,999 रुपये में बेच रही है, हालांकि फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट इस समय साइट पर सूचीबद्ध नहीं है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि फोन की कीमत में 6,000 रुपये की कटौती की गई है, जो लॉन्च के समय फरवरी में 6 जीबी रैम के लिए 23,999 रुपये और 8 जीबी रैम के लिए 25,999 रुपये थी।
सैमसंग इंडिया साइट पर सैमसंग गैलेक्सी एफ62 फोन खरीदने वाले ग्राहकों को आईसीआईसीआई बैंक कार्ड पर 2,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। जबकि फ्लिपकार्ट पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। आपको बता दें, Samsung Galaxy F62 फोन लेजर ब्लू, लेजर ग्रीन और लेजर ग्रे कलर ऑप्शन में आता है।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages