महज 4 रुपये में 100 किमी का सफर, जानिए वोल्ट्रो इलेक्ट्रिक साइकिल के बारे में... - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 8 अगस्त 2021

महज 4 रुपये में 100 किमी का सफर, जानिए वोल्ट्रो इलेक्ट्रिक साइकिल के बारे में...


कोरोना महामारी के बाद देश में साइकिल की मांग तेजी से बढ़ी है। इसमें सबसे ज्यादा छोटे शहरों में साइकिल की डिमांड देखी जा रही है। जहां अब लोग तेजी से अपनी फिटनेस को लेकर जागरूक हो रहे हैं। वहीं, इलेक्ट्रिक साइकिल स्टार्टअप वोल्ट्रो मोटर्स के एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी ने इस साल 10 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य रखा है। जिसमें कंपनी छोटे शहरों की तरफ ज्यादा ध्यान दे रही है। आइए जानते हैं वोल्ट्रो मोटर्स के बारे में...

छोटे शहरों में डीलर बढ़ाने पर जोर-

वोल्ट्रो मोटर्स के संस्थापक और निदेशक प्रशांत ने बताया कि शुरुआत में लॉकडाउन के कारण कारोबार को नुकसान हुआ। लेकिन अब यह तेजी से बढ़ रहा है। "वोल्ट्रो इलेक्ट्रिक साइकिल की मांग के साथ, मुझे विश्वास है कि यह सामाजिक परिवर्तन का वाहन बनने जा रहा है और हम छोटे शहरों में डीलरों और वितरकों की नियुक्ति की तलाश कर रहे हैं,"

वोल्ट्रो मोटर्स साइकिल की विशिष्टताएं - 

वोल्ट्रो इलेक्ट्रिक साइकिल एक बार फुल चार्ज होने पर 75 से 100 किमी की रेंज दे सकती है और इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटे है। इस साइकिल में आपको लिथियम फॉस्फेट बैटरी मिलेगी। इसके साथ ही इस साइकिल में एक मिड-ड्राइवर मोटर दी गई है।

Voltro Motors Cycle Price- 

इस इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत 35 हजार रुपये है और यह एक यूनिट में फुल चार्ज हो जाती है। जिससे इसे चार्ज करने में महज 4 रुपये का खर्च आता है। वहीं, कंपनी का दावा है कि वोल्ट्रो मोटर्स की साइकिल को फुल चार्ज होने में करीब 3 घंटे का समय लगता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages