यूपी बीएड परीक्षा का पेपर लीक, जांच में फर्जी निकली खबर, पढ़ें डिटेल्स - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

यूपी बीएड परीक्षा का पेपर लीक, जांच में फर्जी निकली खबर, पढ़ें डिटेल्स


UP BEd Exam 2021: आज UP BEd प्रवेश परीक्षा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित की गई। इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2021-23 के लिए केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा 12 बजे समाप्त हो गई है। प्रयागराज में परीक्षा का एक नकली पेपर सेट वायरल हो गया। जिसे एसटीएफ ने जांच में फर्जी पाया। वायरल पेपर का मिलान परीक्षा के चारों सेटों के प्रश्न पत्र से किया गया है। वायरल पर्चे और परीक्षा के पेपर पर सवाल बिल्कुल अलग हैं। परीक्षा के नोडल केंद्र के अधिकारी ने बताया कि जो फॉर्म निकला है वह फर्जी है। इसके प्रश्नों का मिलान किया गया है। हमारे पास जो प्रश्नपत्रों के चार सेट हैं, उनमें से एक भी वायरल पेपर का प्रश्न नहीं मिल रहा है। दूसरी पाली में उपयोग होने वाले चार सेटों के प्रश्नों का भी मिलान कर लिया गया है, जिनमें से प्रश्न नहीं मिल रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages