जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की 20 अगस्त को कमान संभालने वाले आईपीएस डॉ सुखचैन सिंह गिल का एक महीने और एक दिन का कार्यकाल पूरा करने के बाद जालंधर से तबादला कर दिया गया। सुखचैन सिंह गिल के बाद अब 1997 बैच के आईपीएस नौनिहाल सिंह को जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की कमान सौंपी गई है। सुखचैन सिंह गिल अब अमृतसर के पुलिस कमिश्नर के तौर पर काम करेंगे। जालंधर के पुलिस कमिश्नर बने नौनिहाल सिंह की वर्तमान पोस्टिंग लुधियाना के पुलिस कमिश्नर के पद पर थी।

0 टिप्पणियाँ