सीबीएसई बोर्ड का बड़ा फैसला, कोरोना काल में अनाथ बच्चों से नहीं ली जाएगी फीस - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 22 सितंबर 2021

सीबीएसई बोर्ड का बड़ा फैसला, कोरोना काल में अनाथ बच्चों से नहीं ली जाएगी फीस


सीबीएसई बोर्ड ने हाल ही में स्टूडेंट्स को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीबीएसई बोर्ड ने उन बच्चों को नोटिस जारी किया है जिनके माता-पिता की मौत कोरोना वायरस के चलते हुई है। बोर्ड परीक्षा केंद्र उन बच्चों से फीस नहीं लेगा। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बीते दिन मंगलवार को कहा कि इन बच्चों से अगले साल की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कोई पंजीकरण या परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। स्कूल ऐसे बच्चों की पहचान करेगा और उन्हें परीक्षा के लिए आवेदन में सूचित करेगा। कोविड-19 महामारी ने देश पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है, जिससे छात्र भी प्रभावित हुए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए राहत देने का फैसला किया है। उन छात्रों से न तो परीक्षा शुल्क और न ही पंजीकरण शुल्क बोर्ड द्वारा लिया जाएगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages