कैप्टन अमरिंदर सिंह का किसानों के धरने को लेकर विवादित बयान - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 13 सितंबर 2021

कैप्टन अमरिंदर सिंह का किसानों के धरने को लेकर विवादित बयान


पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों के आंदोलन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने किसान संगठनों से हरियाणा और दिल्ली में अपना आंदोलन चलाने को कहा। किसान धरना देकर पंजाब की अर्थव्यवस्था को नुकसान न पहुंचाएं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह पंजाब के होशियारपुर और नवांशहर जिलों में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नवांशहर के बालोवाल सौंखरी में कंडी क्षेत्र के किसानों के लिए बड़े ऐलान किए।
आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने मुख्यमंत्री के बयान के जवाब में कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रधानमंत्री मोदी के कहने पर ऐसा कह रहे हैं और कल तक पंजाब में किसानों के साथ खड़े रहने का दावा किया है। आज उनकी असलियत सबके सामने आ गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages