अगर आपका भी SBI में खाता है तो इस काम को तुरंत निपटाएं, बैंक ने ट्वीट कर दी जानकारी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 25 सितंबर 2021

अगर आपका भी SBI में खाता है तो इस काम को तुरंत निपटाएं, बैंक ने ट्वीट कर दी जानकारी


भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों को एक अहम नोटिस जारी कर पैन कार्ड को आधार से लिंक करने को कहा है। यदि एसबीआई ग्राहक निर्धारित समय सीमा के भीतर ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें बैंकिंग सेवाएं प्राप्त करने में मुश्किल होगी। आपको बता दें कि सरकार ने पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। फिलहाल पैन-आधार को लिंक करने की समय सीमा 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दी गई है। ऐसे में एसबीआई ने अपने ग्राहकों से पैन को आधार से जल्द से जल्द लिंक करने की अपील की है।

जानिए पैन को आधार से कैसे लिंक करें

  1. सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट की मदद से पता करें कि आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं
  2. इसके लिए सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाएं।
  3. आधार कार्ड में दर्ज नाम, पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करें।
  4. आधार कार्ड में जन्म वर्ष का उल्लेख होने पर ही वर्ग पर टिक करें। इसके बाद कैप्चा कोड डालें।
  5. इसके बाद लिंक आधार पर क्लिक करें। आपका पैन आधार से लिंक हो जाएगा।

एसएमएस भेजकर लिंक कैसे करें

पैन को आधार से एसएमएस के जरिए भी जोड़ा जा सकता है। इसके लिए आपको अपने फोन में UIDPAN टाइप करना होगा। इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर और 10 अंकों का पैन नंबर डालें। अब इस मैसेज को 567678 या 56161 पर भेजें। आपका पैन आधार से लिंक हो जाएगा।

निष्क्रिय पैन कैसे चालू करें

निष्क्रिय पैन कार्ड को फिर से चालू किया जा सकता है। इसके लिए आपको एक SMS भेजना होगा। आपको मैसेज बॉक्स में जाकर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से 12 अंकों का पैन डालना होगा। इसके बाद स्पेस देकर 10 अंकों का आधार नंबर डालें। फिर इस मैसेज को 567678 या 56161 पर एसएमएस करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages