पेट की समस्याओं के लिए रामबाण है इसबगोल, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल
इसबगोल के बारे में तो आप जानते ही होंगे। इसबगोल का उपयोग अक्सर कब्ज(पेट) के इलाज के लिए किया जाता है। आमतौर पर लोग इसे पेट के इलाज के लिए ही जानते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि इसबगोल के छिलके के साथ-साथ इसके तने, पत्ते, फूल, जड़ और बीज भी बहुत उपयोगी होते हैं। इसबगोल से आप कई तरह की बीमारियों का इलाज कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार इसबगोल का सेवन शरीर को स्वस्थ बनाता है। यह पेचिश और दस्त में उपयोगी है। इसके बीजों का उपयोग पेशाब बढ़ाने और सूजन को ठीक करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, आप बलगम की समस्या और वीर्य विकारों को ठीक करने के लिए बीज का उपयोग कर सकते हैं। यह जलन, मूत्र संबंधी समस्याएं, सूजन, दर्द, सूखी खांसी, त्वचा रोग, गठिया, सूजाक, घाव, बवासीर आदि को भी ठीक करता है।
इसबगोल के सेवन से मोटापा कम होता है
इसबगोल फैट कम करने में मदद करता है। यह अपने वजन से 14 गुना ज्यादा पानी सोख लेता है। यह पाचन में मदद करता है और फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसलिए इसबगोल को मोटापा कम करने के इलाज के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
खुजली की समस्या में इसबगोल फायदेमंद
जंगली इसबगोल के पत्तों का काढ़ा बनाकर खुजली वाले हिस्से को धोने से खुजली की समस्या दूर हो जाती है।
कब्ज में उपयोगी है इसबगोल
रात को सोते समय एक चम्मच इसबगोल को गर्म पानी या दूध के साथ लेने से कब्ज में आराम मिलता है। इसबगोल भुक्की और त्रिफला चूर्ण को बराबर मात्रा में मिला लें। इसकी लगभग 3 से 5 ग्राम रात को गर्म पानी के साथ लेने से सुबह मल त्याग करने में कोई परेशानी नहीं होती है।
पेचिश को ठीक करने के लिए इसबगोल फायदेमंद
पुराने पेचिश और खूनी पेचिश में दो चम्मच इसबगोल को दही के साथ दिन में 2-3 बार लेने से लाभ होता है। इसबगोल के भुने हुए बीज खाने से भी पेचिश ठीक हो जाती है। इतना ही नहीं, इसका उपयोग पेट से संबंधित कई अन्य बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है।
Post a Comment