Samsung Galaxy A13 होगा कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोन


Samsung Galaxy A13
कथित तौर पर कंपनी का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हो सकता है, जिसकी जानकारी लेटेस्ट सामने आई है। आपको बता दें, अब तक सैमसंग का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन गैलेक्सी ए22 5जी था, लेकिन सैमसंग गैलेक्सी ए12 5जी फोन के बारे में कहा जा रहा है कि अब यह कंपनी का सबसे सस्ता 5जी फोन होगा। यह फोन कंपनी की ए सीरीज का हिस्सा हो सकता है, जो पिछले साल लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी ए12 का सक्सेसर होगा।
ताजा रिपोर्ट से पता चला है कि Samsung Galaxy A13 5G स्मार्टफोन कंपनी की मौजूदा A सीरीज का अगला फोन होगा, जो Samsung Galaxy A12 का सक्सेसर होगा। पब्लिकेशन ने दावा किया है कि यह कंपनी का सबसे सस्ता 5G फोन होने वाला है। फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फोन का मॉडल नंबर SM-A136B हो सकता है। कहा जा रहा है कि यह फोन सैमसंग का सबसे किफायती 5जी फोन होगा, अब तक सैमसंग गैलेक्सी ए22 5जी कंपनी का सबसे सस्ता 5जी फोन था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फोन की कीमत Samsung Galaxy A22 5G से कम होगी। Samsung Galaxy A22 5G की कीमत की बात करें तो इसे भारत में 19,999 रुपये में पेश किया गया था, जो फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है।

सैमसंग गैलेक्सी ए12 स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A13 5G फोन Samsung Galaxy A12 का सक्सेसर होगा, इसलिए यह अपग्रेड के साथ दस्तक दे सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ए12 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल-सिम (नैनो) वाला सैमसंग गैलेक्सी ए12 एंड्रॉयड 11 आधारित वन यूआई कोर पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। पहले इस फोन को मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था, जबकि बाद में इसे ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 850 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था, जिसके साथ फोन में 6 जीबी रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए, गैलेक्सी ए12 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/2.0 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy A12 फोन 8-मेगापिक्सल शूटर के साथ आता है, जिसका अपर्चर f/2.2 है।
फोन की स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है। सैमसंग ने गैलेक्सी ए12 को 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 164x75.8x8.9mm और वजन 205 ग्राम है।

Post a Comment

और नया पुराने