64MP कैमरे के साथ Samsung Galaxy A52s 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत...

Samsung Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन को भारत में आज बुधवार, 1 सितंबर को Galaxy A सीरीज के लेटेस्ट मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया है। सैमसंग का यह नया फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी A52S 5G फोन में 120Hz AMOLED डिस्प्ले और डॉल्बी एटमॉस साउंड के साथ स्टीरियो स्पीकर हैं। सैमसंग ने गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन को पिछले महीने यूके में गैलेक्सी ए52 5जी फोन के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया था। हालाँकि, यह फोन अपने पिछले मॉडल के साथ कई समानताएँ साझा करता है, जिसमें डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा आदि शामिल हैं। Samsung Galaxy A52S 5G फोन को युवा स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है, जो कि Realme GT Master Edition, OnePlus Nord 2, Poco F3 जैसे स्मार्टफोन को टक्कर देगा। 

सैमसंग गैलेक्सी A52s 5G की भारत में कीमत, उपलब्धता

भारत में सैमसंग गैलेक्सी A52s 5G की कीमत 35,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें फोन का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,499 रुपये है। उपलब्धता के संदर्भ में, आप Amazon, Samsung.com और प्रमुख खुदरा स्टोर के माध्यम से Samsung Galaxy A52S 5G फोन को Osm Black, Osm Violet और Osm Violet रंग विकल्पों में खरीद सकते हैं। फोन की बिक्री आज से ही शुरू हो गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन खरीदने वाले ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर 3,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं, फोन पर 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिसका फायदा आप अपने पुराने को एक्सचेंज करके उठा सकते हैं।
आपको बता दें, पिछले महीने Samsung Galaxy A52 5G स्मार्टफोन को यूके में GBP 409 (लगभग 41,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था, जो कि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है।

 

 सैमसंग गैलेक्सी A52s 5G स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग गैलेक्सी ए52एस 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित वन यूआई 3 पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है, जिसके साथ आपको 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर से लैस है, जो 8GB रैम के साथ है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-शूटर, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलेगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy A52 5G में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन को धूल और पानी प्रतिरोधी के लिए IP67 रेट किया गया है। स्टीरियो स्पीकर के साथ फोन में डॉल्बी एटमॉस साउंड भी दिया गया है।
फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसके साथ 25 वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह चार्जर फोन बॉक्स के साथ ही उपलब्ध है। यह गैलेक्सी A52 5G के विपरीत है, जो 25W चार्जिंग को सपोर्ट करता है लेकिन केवल 15W एडॉप्टर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 159.9x75.1x8.4mm और वजन 189 ग्राम है। फोन का डाइमेंशन और वजन भी Galaxy A52 5G जैसा ही है।


Post a Comment

और नया पुराने