सूर्यकिरण टीम के विमान आज जालंधर महानगर के आसमान पर कलाबाजियां करता नजर आया - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 14 सितंबर 2021

सूर्यकिरण टीम के विमान आज जालंधर महानगर के आसमान पर कलाबाजियां करता नजर आया


जालंधर: भारतीय वायुसेना की विश्वविख्यात एरोबैटिक टीम सूर्य किरण के एक विमान आज मंगलवार दोपहर जालंधर महानगर के आसमान में कलाबाजी कौतूहल का केंद्र बनी रही। लाल रंग के हॉक एमके 132 विमान की कलाबाजी ने दोपहर करीब 1:45 बजे लोगों का ध्यान खींचा। विमान ने लगभग सवा घंटे तक महानगर के विभिन्न हिस्सों के ऊपर से उड़ान भरी, जिससे बीच-बीच में तीखे मोड़ और कभी-कभी धुंआ निकल रहा था। 
भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण टीम पंजाब में नहीं है, लेकिन आज मंगलवार को एयर मार्शल कृष्णा फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की प्रतिमा का अनावरण करने  पहुंचे। इस मौके पर सूर्य किरण टीम की ओर से एयर शो भी किया गया। सूर्य किरण एरोबैटिक टीम के पंजाब में होने के कारण अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद यह टीम वायुसेना स्टेशन आदमपुर पहुंच गई होगी। इसका एक विमान शहर के आसमान पर कलाबाजी करता नजर आया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages