Header Ads

आज पंजाब कांग्रेस में हो सकता बड़ा धमाका: सिद्धू के सलाहकार ने विधायकों को सलाह दी कि साढ़े चार साल बाद कांग्रेस का सीएम चुनने का मिला मौका


बीती दिन शुक्रवार देर रात पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत के एक ट्वीट से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। उन्होंने ट्वीट किया कि कांग्रेस विधायक दल (पंजाब कांग्रेस) की बैठक आज शनिवार शाम 5 बजे चंडीगढ़ में पीपीसीसी मुख्यालय में होगी।
इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा ने विधायकों को सलाह दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि कांग्रेस को साढ़े चार साल बाद कांग्रेस का मुख्यमंत्री चुनने का मौका मिला है। चार साल पहले पंजाब में 80 विधायक जीते लेकिन पंजाब को कांग्रेस का मुख्यमंत्री नहीं मिला, आज 79 विधायकों के पास कांग्रेस का मुख्यमंत्री चुनने का मौका है। इस बात से साफ संकेत मिल रहे हैं कि आज पंजाब कांग्रेस में बड़ा धमाका हो सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.