दिल्ली के बाद अब राजस्थान में भी पटाखों की बिक्री और चलाने पर लगी रोक - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021

दिल्ली के बाद अब राजस्थान में भी पटाखों की बिक्री और चलाने पर लगी रोक


दिल्ली के बाद अब राजस्थान में भी पटाखों पर रोक लगा दी गई है। सरकार ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर की संभावना का हवाला देते हुए अगले साल तक पूरे राज्य में सभी तरह के पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने की घोषणा की है। राजस्थान के गृह विभाग की ओर से बीते दिन गुरुवार को इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की गई। इसके तहत 1 अक्टूबर यानी आज से पूरे राज्य में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लागू किया जा रहा है, जो 31 जनवरी 2022 तक जारी रहेगा। खास बात यह है कि पटाखों पर प्रतिबंध ऐसे समय में लगाया जा रहा है, जब दशहरा और दिवाली का त्योहार आने वाला है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages