आर्यन को नहीं मिली जमानत, कल होगी सुनवाई, NCB ने लगाया 'अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी' का आरोप


मुंबई ड्रग बस्ट केस: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज शिप ड्रग पार्टी मामले में आज बुधवार को जमानत नहीं मिल पाई। मुंबई की सेशन कोर्ट में बुधवार को आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं हो पाई, इस मामले पर अब कल यानी गुरुवार को 12 बजे सुनवाई होगी।
एडवोकेट अमित देसाई के मुताबिक, 'पंचनामा में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) आईओ आशीष प्रसाद ने कहा है कि उन्हें जानकारी मिली थी कि जहाज में ड्रग्स का इस्तेमाल और बिक्री हो रही है। उसके बाद कुछ लोगों के नाम बताए गए। बताया गया कि उसके पास ड्रग्स है। उसके बाद एनसीबी की टीम ने जहाज के गेट पर जांच शुरू की। शाम 6.50 बजे जांच शुरू की गई और तलाशी शुरू की गई। कुछ लोगों के पास से ड्रग्स, कॉन्ट्रा बैंड भी मिले हैं। कुछ लोगों के पास से 5 ग्राम एमडी, 10 ग्राम कोकीन, 10 ग्राम चरस बरामद किया गया। इश्मीत सिंह चड्ढा के पास से ड्रग्स की 15 गोलियां मिलीं, 40 हजार नकद मिले, जिस पर इश्मीत ने कहा कि वह इस पैसे का इस्तेमाल ड्रग्स खरीदने के लिए करने जा रहा था। उसके बाद दो और लोग DEPARTURE गेट पर पहुंचते हैं, जो आर्यन और अरबाज मर्चेंट हैं। एनसीबी के अधिकारियों ने उन्हें भी इसकी जानकारी दी और उनसे पूछा कि क्या उनके पास कोई ड्रग्स है। जब तलाशी ली गई तो अरबाज मर्चेंट के जूतों में चरस पाया गया था। अरबाज ने माना कि वह आर्यन के साथ चरस का सेवन करता हैं, आर्यन ने भी माना कि वह इसका सेवन करते हैं। कुल 6 ग्राम चरस मिली है। अब सोचने की बात है कि आर्यन नशा करते थे या तस्करी?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट