यूपी : कैराना की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, चार की मौत, कई घायल - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021

यूपी : कैराना की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, चार की मौत, कई घायल


यूपी के शामली जिले के कैराना में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस विस्फोट में एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक रजवाहे के पास स्थित फैक्ट्री में शाम करीब 5.45 बजे धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि वहां मौजूद बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के फौरन बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages