हरियाणा में आरएसएस की गतिविधियों में भाग ले सकेंगे सरकारी कर्मचारी, कांग्रेस ने किया फैसले का विरोध
चंडीगढ़: सरकारी कर्मचारी अब हरियाणा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।हरियाणा सरकार ने इस संबंध में सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं। जिसके लिए खट्टर सरकार ने 1967 और 1980 में जारी दो प्रतिबंधात्मक आदेशों को वापस ले लिया है। इन आदेशों में सरकारी कर्मचारियों को आरएसएस की गतिविधियों में भाग लेने से रोक थी। कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है, इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए, विपक्षी कांग्रेस ने पूछा कि क्या मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली राज्य सरकार "भाजपा-आरएसएस स्कूल" चला रही है।सामान्य प्रशासन विभाग ने बीते दिन सोमवार को जारी एक आदेश में कहा, "हरियाणा सिविल सेवा (सरकारी कर्मचारी आचरण) नियम, 2016 के अधिनियमन के साथ, सरकार के निर्देश दिनांक 2.4.1980 और दिनांक 11.1.1967 को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। क्योंकि वे अब प्रासंगिक नहीं हैं।"
Post a Comment