अगर आपको भी अपने आधार कार्ड में लगी तस्वीर अच्छी नहीं लगती, जाने कैसे करें बदलाव


आज के समय में आधार कार्ड देश के प्रत्येक नागरिक के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहचान प्रमाणों में से एक बन गया है। क्योंकि हर सरकारी काम के लिए सबसे पहले आपसे आपका आधार कार्ड मांगा जाता है, जैसे कि बैंक में खाता खोलना या किसी सरकारी योजना का लाभ लेना, ऐसी सभी चीजों के लिए हमेशा आधार कार्ड की जरूरत होती है। इसलिए अपने आधार कार्ड को हमेशा अपडेट रखें। इतना ही नहीं अपने आधार कार्ड को अपने मोबाइल नंबर से लिंक करा लें। समय-समय पर यूआईडीएआई यानी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण आधिकारिक वेबसाइट पर आधार कार्ड से जुड़ी सभी जानकारियां साझा करते रहे।
लेकिन, कई लोगों को आधार कार्ड पर फोटो पसंद नहीं आती है। अब इन लोगों के लिए एक नया मौका आया है और आप जब चाहें आधार कार्ड से अपनी फोटो बदल सकते हैं। क्योंकि आधार कार्ड में फोटो बदलने के लिए किसी ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन नहीं करना पड़ता है और आप नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाकर प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

जाने आधार कार्ड में फोटो कैसे अपडेट करें

  1. आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार नामांकन, सुधार, अपडेट फॉर्म डाउनलोड करें। इसके बाद फॉर्म को पूरी तरह से भरें।
  2. इसके बाद अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र में जाकर इस फॉर्म को सबमिट कर दें। साथ ही आपको अपना बायोमेट्रिक विवरण देना होगा।
  3. इसके बाद एग्जीक्यूटिव आपकी लाइव फोटो लेगा और सिस्टम में अपडेट करेगा।
  4. अंत में आपको 25 रुपये + जीएसटी शुल्क देना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट