अवैध धर्म परिवर्तन मामला: यूपी एटीएस को मिले 100 करोड़ के विदेशी चंदे के सबूत, दो आरोपियों का अलकायदा से था संपर्क - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 17 अक्टूबर 2021

अवैध धर्म परिवर्तन मामला: यूपी एटीएस को मिले 100 करोड़ के विदेशी चंदे के सबूत, दो आरोपियों का अलकायदा से था संपर्क


अवैध धर्मांतरण की जांच कर रही यूपी एटीएस को अब तक करीब 100 करोड़ के विदेशी फंडिंग के सबूत मिले हैं। इतना ही नहीं गिरफ्तार किए गए 16 आरोपियों में से 2 आरोपी अलकायदा के संपर्क में भी पाए गए है। हवाला के जरिए अवैध धर्मांतरण के इस अभियान को लंदन से लेकर अमेरिका और खाड़ी देशों को वित्तपोषित किया जा रहा था, जिसमें गुजरात से संचालित हवाला सिंडिकेट अहम भूमिका निभा रहा था।
आपकी जानकारी को बतादें कि 20 जून को दिल्ली से गिरफ्तार किए गए मौलाना उमर गौतम और जहांगीर आलम से अवैध धर्मांतरण के लिए विदेशों से बड़े पैमाने पर फंडिंग की जा रही थी। यूपी एटीएस की ओर से अब तक 10 आरोपियों के खिलाफ दायर दूसरे चार्जशीट में इस विदेशी फंडिंग में से 89 करोड़ हवाला के सिंडिकेट के जरिए पहुंचने की बात कही गई है। यूपी एटीएस के मुताबिक, उमर गौतम के संगठन अल हसन एजुकेशनल एंड वेलफेयर फाउंडेशन को ब्रिटेन के अल्फाला ट्रस्ट से 57 करोड़ रुपये दिए। वहीं मौलाना कलीम के संगठन जामिया इमाम वलीउल्लाह ट्रस्ट को भी 22 करोड़ की विदेशी फंडिंग मिली है। लंदन से लेकर अमेरिका और खाड़ी देशों को इस फंडिंग में हवाला सिंडिकेट का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं अवैध धर्मांतरण में पकड़े गए दो आरोपी अलकायदा के संपर्क में भी थे। जांच में स्पष्ट हुआ है कि गिरफ्तार किए गए गणेश प्रसाद कावरे उर्फ ​​आदम और कौसर आलम भी लोगों को बहला-फुसलाकर अवैध धर्मांतरण की इस मुहिम में काम करते हुए आतंक की राह पर चल रहे थे। अलकायदा से जुड़े तमाम लोगों की धार्मिक कट्टरता से प्रभावित होकर दोनों आरोपी अलकायदा के संपर्क में आए।
अब तक की जांच के बाद यूपी एटीएस ने आशंका जताई है कि अवैध धर्मांतरण का यह अभियान देश के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। जनसंख्या संतुलन को बिगाड़ कर देश में चुनी गई संवैधानिक सरकार की जगह शरिया नेतृत्व वाली सरकार बनाने की साजिश रची जा रही थी। आपको बता दें कि गिरफ्तार किए गए कुल 16 आरोपियों में से यूपी एटीएस ने उमर गौतम, जहांगीर आलम समेत 10 आरोपियों के खिलाफ दो चार्जशीट दाखिल की हैं, लेकिन मौलाना कलीम समेत छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होना बाकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages