Business Idea: इस पत्ते के केवल 50 पौधे ही उत्पन्न करते हैं 2.50 लाख रुपये तक की वार्षिक आय, सरकार भी करेगी मदद


कृषि में यदि आप पारंपरिक फसलों के अलावा बाजार में मांग के अनुसार अलग-अलग चीजें उगाते हैं, तो आप अपेक्षा से बहुत अधिक कमा सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक खेती के बारे में बता रहे हैं, केवल 50 पौधे लगाकर आप इसकी पत्तियों से हर साल 1.50 लाख से 2.50 लाख रुपए तक की अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस खेती में आपको केवल एक बार निवेश करके जीवन भर कमाने का मौका मिलता है। इतना ही नहीं इसमें केंद्र सरकार भी आपकी मदद करेगी। हम आपको तेज पत्ते की खेती के बारे में बता रहे हैं। इसकी खेती के लिए शुरुआत में काफी मेहनत करनी पड़ती है। पौधे के बढ़ने पर देखभाल कम करनी होगी।

सरकार देती है 30 फीसदी सब्सिडी, बाजार में है काफी डिमांड

बाजार में तेज पत्ते की काफी डिमांड है। ऐसे में इसकी खेती फायदे का सौदा साबित हो सकती है। तेज पत्ते की खेती करना बहुत ही आसान है। साथ ही इसकी खेती भी काफी सस्ती होती है। आसान शब्दों में समझें तो किसान इसकी खेती से कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। तेजपत्ते की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड द्वारा किसानों को 30 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। एक अनुमान के अनुसार तेजपत्ते का एक पौधा हर साल लगभग 3000 से 5000 रुपये कमाता है, यानी 50 पौधों से सालाना 1.50 लाख से 2.5 लाख रुपये तक की कमाई की जा सकती है। अमेरिका, यूरोप, भारत समेत कई देशों में कई तरह के व्यंजन बनाने में तेज पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। इसका उपयोग सूप, स्टॉज, मांस, समुद्री भोजन और कई सब्जियों में किया जाता है। हालांकि, भोजन परोसने के समय इन्हे खाने मेंसे निकाल दिया जाता है। भारत और पाकिस्तान में इसका उपयोग बिरयानी और अन्य मसालेदार व्यंजनों में किया जाता है। साथ ही इन्हें किचन में रोजाना गरम मसाला के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है, इसका सेवन सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसका अधिकांश उत्पादन भारत, रूस, मध्य अमेरिका, इटली, फ्रांस, उत्तरी अमेरिका और बेल्जियम में होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट