पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अतिरिक्त विषयों की परीक्षाओं में किया बदलाव - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अतिरिक्त विषयों की परीक्षाओं में किया बदलाव


पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के अतिरिक्त विषयों में दोबारा परीक्षा देने वाले छात्रों के फॉर्म भरने की तारीखों में बदलाव किया गया है। अतिरिक्त विषय श्रेणियों में दोबारा परीक्षा देने वाले छात्र ही अब 20 अक्टूबर के बजाय 22 अक्टूबर तक बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भर सकते हैं। कक्षा 10 के अतिरिक्त विषय के री-फॉर्म के लिए छात्र को प्रति विषय 1050 रुपये एकमुश्त शुल्क देना होगा, जबकि कक्षा 12 के लिए शुल्क 1360 रुपये प्रति विषय होगा। ऑफलाइन मोड में, छात्र 25 अक्टूबर तक जिला स्तरीय कार्यालयों में फॉर्म जमा कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क केवल ऑनलाइन, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। परीक्षा को लेकर बाकी नियम पहले जैसे ही रहेंगे। छात्र अपना रोल नंबर जारी होने के बाद ही पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकेंगे।परीक्षा फॉर्म भरने के बारे में अधिक जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages