रंजीत हत्याकांड: सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम समेत पांच आरोपियों को दोषी करार दिया - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021

रंजीत हत्याकांड: सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम समेत पांच आरोपियों को दोषी करार दिया


पंचकूला : डेरा प्रमुख राम रहीम के खिलाफ चल रहे रंजीत मर्डर केस में सीबीआई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने रंजीत हत्याकांड में दोषी करार दिया है। सुनारिया जेल में बंद राम रहीम समेत पांच आरोपियों को दोषी करार दिया गया। सीबीआई जज डॉ सुशील कुमार गर्ग की कोर्ट में करीब ढाई घंटे तक चली बहस के बाद शुक्रवार को आरोपियों को दोषी करार दिया गया। सीबीआई की विशेष अदालत 12 अक्टूबर को सभी आरोपियों की सजा का ऐलान करेगी। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में राम रहीम, कृष्ण लाल, सबदिल, अवतार और जसबीर को दोषी ठहराया गया है जबकि एक अन्य आरोपी एंडरसन की मौत हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages