तेज रफ्तार वाहन ने लड़कियों को मारी टक्कर, जिसमें एक की मौत और दूसरी गंभीर रूप से घायल - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 18 अक्टूबर 2021

तेज रफ्तार वाहन ने लड़कियों को मारी टक्कर, जिसमें एक की मौत और दूसरी गंभीर रूप से घायल


जालंधर: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में एक लड़की की मौत हो गयी जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गयी।घटना रमा मंडी थाना क्षेत्र के जालंधर-फगवाड़ा मुख्य मार्ग के पास हुई। आपकी जानकारी को बतादें कि पैदल जा रही दो युवतियों को एक पुलिसकर्मी के तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका ईलाज रमा मंडी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों लड़कियां गांव धननोवाली की रहने वाली हैं। सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग की एक हुंडई कंपनी की कार लड़कियों को देख रही है कि वह सडक पार कर रही है और उनके पीछे हटने के बावजूद उन्हें टक्कर मारकर भाग गए। सूत्रों से पता चला है कि वाहन को इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह चला रहा था। उनकी पोस्टिंग हरिके-पतन तरनतारन में है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक बच्ची के माता-पिता ने हाईवे पर लोगों के साथ धरना दिया। परिजनों की मांग है कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages