हथियार तस्कर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार; 2 पिस्टल 32 बोर देसी, 4 कारतूस, 2 मैगजीन और 3 मोबाइल फोन बरामद - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021

हथियार तस्कर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार; 2 पिस्टल 32 बोर देसी, 4 कारतूस, 2 मैगजीन और 3 मोबाइल फोन बरामद


लुधियाना पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया विशेष अभियान एक बड़ी सफलता हासिल की, अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल एक गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो पिस्तौल, 32 बोर की पिस्टल, चार कारतूस, दो मैगजीन और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपियों को कोचर मार्केट के पास से पकड़ा गया है। आरोपियों की पहचान हिंद्पाल सिंह जिला जालंधर, बलविंदर सिंह जिला जालंधर और अर्जुन कुमार जिला लुधियाना के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 32 बोर की दो पिस्तौल, चार गोलियां, दो मैगजीन और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों की तस्करी, मध्य प्रदेश से अवैध हथियार आयात कर पंजाब में विभिन्न ग्राहकों को बेचने में संलिप्त थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages