6 अक्टूबर से नहीं होगी UGC NET 2021 की परीक्षा, जाने परीक्षा तारीख - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 2 अक्टूबर 2021

6 अक्टूबर से नहीं होगी UGC NET 2021 की परीक्षा, जाने परीक्षा तारीख


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET दिसंबर 2020 और जून 2021 की परीक्षाओं को स्थगित और पुनर्निर्धारित किया है। परीक्षाएं पहले 6-8 अक्टूबर और 17-19 अक्टूबर के बीच होनी थीं, लेकिन कुछ परीक्षा तिथियां 10 अक्टूबर के बीच पड़ने के कारण परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। 1 अक्टूबर को जारी नए नोटिफिकेशन के मुताबिक UGC NET की परीक्षा अब 17 से 25 अक्टूबर के बीच होगी।
एडमिट कार्ड अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दिए जाएंगे।

एडमिट कार्ड कैसे प्राप्त करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर दिख रहे एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें, यह आपको एक नए पेज पर ले जाएगा। पंजीकरण संख्या का उपयोग करके लॉगिन करें। इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें।

इन बातों का ध्यान रखना होगा

जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, उनके प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के प्रिंट आउट के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैध फोटो आईडी प्रूफ साथ लाना होगा। सभी जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड पर भी मिल जाएंगे।

यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न

पेपर -1 सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। पेपर-1 में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 100 अंक निर्धारित हैं।
पेपर-2 में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके लिए 200 अंक निर्धारित हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages