Wushu Championship: लवली यूनिवर्स्टी में राष्ट्रीय स्तरीय वुशू चैंपियनशिप का किया गया आयोजन - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 27 अक्टूबर 2021

Wushu Championship: लवली यूनिवर्स्टी में राष्ट्रीय स्तरीय वुशू चैंपियनशिप का किया गया आयोजन


कपूरथला(राजीव): राष्ट्रीय स्तरीय वुशु चैंपियनशिप का आयोजन लवली यूनिवर्स्टी में किया गया। जिसमे 32 राज्य के खिलाड़िओ ने भाग लिया। इस चैंपियनशिप मशहूर सिंगर किरण परवाज़ और सपोर्ट्स प्रमोटर विजय कुमार, वुशु एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव पलविंदर सिंह विशेष तौर पर खिलाड़िओ का होंसला बढ़ाने पहुंचे। इस अवसर पर आए हुए मेहमानो को स्मृति चीन भेंट कर सनमानित भी किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल सपोर्ट्स सेल के प्रदेश प्रधान व वुशु एसोसिएशन के जिला प्रधान राजीव वालिया ने कहा कि वुशु राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत अधिक संभावनाओं वाला खेल है। उन्होंने कहा कि देश के ग्रामीण और दूरदराज़ के इलाकों में सुविधाओं की कमी है लेकिन प्रतिभा की नहीं। उनके मुताबिक खेल से जुड़े विभागों को ऐसी जगहों पर स्काउट भेजकर टैलेंट की पहचान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कोई खिलाड़ी देश के लिए मेडल जीतता है, तब हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वंदना ने मेहनत, लगन एवं खेल के प्रति समर्पण भाव से सफलता की ऊंचाई को छुआ है, उसी प्रकार कोई भी खिलाड़ी अपने अनुशासन, लगन एवं मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। वालिया ने कहा कि खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है, न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए अपितु व्यक्तित्व विकास में भी खेलों का महत्वपूर्णं योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि आज खेल शिक्षा का एक जरूरी अंग समझा जाने लगा है, क्योंकि खेलों से मनुष्य का संपूर्ण विकास होता है। खेलों से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और हम हर कार्य सही ढंग से कर पाते हैं, व हमारे सोचने की क्षमता भी बढ़ जाती है। सभी प्रकार के कर्तव्यों का पालन हम तभी कर सकते हैं व सभी प्रकार की स्पर्धाओं को हम तभी जीत सकते हैं, अगर हमारा शरीर स्वस्थ है।आज हर देश में खेलों को आवश्यक और महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। स्कूलों में बच्चोंं के संपूर्ण विकास के लिए अनेक प्रकार के खेलों की व्यवस्था होती है, इसलिए माता-पिता भी अपने बच्चो को उसी स्कूल में डालना चाहते हैं जहां खेलों को ज्यादा महत्व दिया जाता है। इस अवसर पर महसचिव गुरचरण सिंह, पारंशु सचदेवा, राज कुमार, पांडव राय, प्रदीप कुमार, गुरप्रीत सिंह, मुनित सिंह, वरुण, भजन सिंह, संतोख सिंह दुबे, शतीश कुमार, बलविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages