हिंदुत्व की तुलना ISIS से करने वाले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर हमला, तोड़फोड़ के बाद आगजनी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 15 नवंबर 2021

हिंदुत्व की तुलना ISIS से करने वाले कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पर हमला, तोड़फोड़ के बाद आगजनी


उतराखंड:
कांग्रेस नेता द्वारा दिए जा रहे हिंदुत्व विरोधी बयान को लेकर माहौल काफी खराब हो गया है। आपको बता दें कि सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन बोको हराम और आईएसआईएस से की थी, जिसके बाद हिंदू समाज काफी नाराज हो गया था। कांग्रेस पार्टी के राजकुमार राहुल गांधी ने भी हिंदुत्व पर घात लगाकर हमला किया था। अब एक ताजा खबर सामने आ रही है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के घर आगजनी और तोड़फोड़ की खबर सामने आ रही है। सलमान खुर्शीद ने खुद फेसबुक पोस्ट पर एक तस्वीर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। 
कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया और कहा कि अब भी मैं गलत हूं, क्या यह हिंदुत्व हो सकता है? 
इसी तरह के बयान से सलमान खुर्शीद निशाने पर हैं क्योंकि कोई धर्म की हत्या करेगा तो समाज कब तक सब्र रख पाएगा, इसी वजह से आज हिंदू समाज और संगठनों के धैर्य ने जवाब दिया है। अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की और घर में आग लगा दी। दोपहर में कुछ लोग कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर पहुंचे और उन्होंने नारेबाजी करते हुए घर में आग लगा दी, हालांकि इस दौरान घर में काम करने वाले नौकर मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत आग बुझाई और आग को फैलने से रोका।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages