पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 क्विंटल पोस्त बरामद, 11 लोग नामजद - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 2 नवंबर 2021

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 क्विंटल पोस्त बरामद, 11 लोग नामजद


मोगा: पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आज मंगलवार को मोगा के धरमकोट उपमंडल के बद्दुवाल बाईपास स्थित एक गोदाम से 1800 किलो वजन (20 किलो प्रति बोरी) भुक्की की 90 बोरी बरामद की, पुलिस ने गोदाम से एक ट्रक (HR-64-6149) और एक MUV जाइलो (PB-05-J-9539) भी जब्त की।इस बात का खुलासा करते हुए आज डीजीपी पंजाब इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसएसपी मोगा सुरिंदरजीत सिंह मंड ने गोदाम में छापेमारी के लिए पुलिस टीम भेजी। छापेमारी में भुक्की की 90 बोरी बरामद की गई। और गांव दौलेवाला के पिप्पल सिंह सहित 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, आपकी जानकारी को बतादें कि पिप्पल सिंह एनडीपीएस अधिनियम के तहत 30 साल की सजा पहले ही काट रहा है। पकड़े गए अन्य 10 आरोपियों की पहचान इंद्रजीत सिंह उर्फ ​​लाभा, मिन्ना सिंह, रसल सिंह उर्फ ​​नन्नू, करमजीत सिंह उर्फ ​​कर्मा, गुरजिंदर सिंह उर्फ ​​मोटू, जुगराज सिंह उर्फ ​​जोगा, लखविंदर सिंह उर्फ ​​कक्कू, परमजीत सिंह उर्फ ​​पम्मा और बूटा सिंह के रूप में हुई है।








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages