जिला रोजगार एवं व्यापार ब्यूरो जालंधर ने मुस्कान को कम्प्यूटर आपरेटर की नौकरी दिलाकर उसे आत्मनिर्भर बनाया - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 20 नवंबर 2021

जिला रोजगार एवं व्यापार ब्यूरो जालंधर ने मुस्कान को कम्प्यूटर आपरेटर की नौकरी दिलाकर उसे आत्मनिर्भर बनाया


डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने युवाओं को और ज्यादा नौकरियों के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर करने की अपील

जालंधर, ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो, जालंधर (डी.बी.ई.ई.) पंजाब सरकार के 'घर -घर रोज़गार और कारोबार मिशन' के अंतर्गत ज़िले के बेरोजगार युवाओं को नौकरियों और स्व रोज़गार के अवसर उपलब्ध करवाने में सहायक साबित हो रहा है। विशेषकर कोविड -19 महामारी के दौर में बेरोजगार लड़के -लड़कियों को नौकरियों के अवसर दिलाकर उनको स्व निर्भर बनाने में ब्यूरो ने अहम भूमिका निभाई।
इस सम्बन्धित ऋषि नगर जालंधर की रहने वाली मुस्कान बेटी जय राज ने बताया कि वह पोस्ट ग्रैजुएट है और काफ़ी समय से नौकरी की तलाश कर रही थी, परन्तु कही भी कोई नौकरी न मिलने कारण आखिर उसने ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो में पहुँच की।
ब्यूरो में रजिस्ट्रेशन के बाद प्लेसमेंट अधिकारी की तरफ से उसे जालंधर की एक कंपनी में कंप्यूटर ओपरेटर की नौकरी के बारे में जानकारी दी गई। ब्यूरो की तरफ से कंपनी में उसकी इंटरव्यू करवाई गई, जिसके बाद कंपनी ने उसका नौकरी के लिए चयन कर लिया।
मुस्कान ने नौकरी मिलने पर ख़ुशी प्रकट करते हुए कहा कि,''ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो की वजह से मुझे यह नौकरी मिली है और मैं अपनी पसंद की नौकरी पा कर बहुत खुश हूँ।''
उसने पंजाब सरकार की तरफ से 'घर -घर रोज़गार और कारोबार मिशन' के अंतर्गत युवाओं को रोज़गार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए किये जा रहे प्रयत्नों की प्रशंसा करते हुए कहा,''मैं ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो की बहुत धन्यवादी हूँ, जिन्होंने मुझे अपने पैरों पर खडा होने के समर्थ बनाया है।''
उसने दूसरे बेरोजगार युवाओं को भी ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो, जालंधर की तरफ से प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने और अपने भविष्य को संवारने के लिए ब्यूरो के साथ संपर्क करने की अपील की।
इस सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नर श्री घनश्याम थोरी ने कहा कि ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो की तरफ से जहाँ बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं को रोज़गार के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है ,वही युवा लड़के -लड़कियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने को यकीनी बनाने के लिए उनमें जागरूकता पैदा करने के लिए सक्रियता के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ब्यूरो की तरफ से प्रदान की जा रही सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं को और ज्यादा नौकरियों के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर करने की अपील भी की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages