गौ माता की हत्या पर शिवसैनिकों में भारी रोष: आशीष अरोड़ा


जालंधर: शिवसेना बालासाहेब ठाकरे की अहम बैठक गोपाल नगर कार्यालय में की गई बैठक को संबोधित करते हुए पंजाब सचिव आशीष अरोड़ा ने कहा कि गौ माता की हत्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जैसे-जैसे पंजाब में इलेक्शन नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। पिछले दिनों मलेरकोटला के हथुआ गांव के पास कई गौ माता के कटे हुए अंग बरामद किए गए थे। आज लुधियाना में भी गौ माता का शव बरामद हुआ, जिससे शिवसैनिकों में काफी रोष है। शिवसेना बाला साहब ठाकरे पंजाब के सीएम और पंजाब के डीजीपी से मांग करती है कि पंजाब का जो माहौल खराब करने की साजिश की जा रही है। इस पर नकेल कसा जाए जिन लोगों ने गौ माता की हत्या की है, उस पर 302 का मुकदमा दर्ज किया जाए और सारे लोगों को जो इस हत्या में शामिल है उन सभी को सलाखों के पीछे डाला जाए। क्योंकि यह हिंदुओं का भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। क्योंकि गौमाता हमारी मां के समान है हिंदू धर्म में गौ मां को मां का दर्जा दिया गया है, इसीलिए हम सरकार से मांग करते हैं जल्द से जल्द गुनहगारों पर मुकदमा दर्ज कर इन्हें सलाखों के पीछे डाला जाए। नहीं तो आने वाले समय में शिव सैनिक संघर्ष करने को मजबूर होंगे, इस मौके पर पंजाब सचिव आशीष अरोड़ा जिला प्रभारी राजू ठाकुर, जिला प्रधान रोहित जोशी, जिला प्रवक्ता विनोद जोशी, युवा सेना जिला प्रधान जितेंद्र सदैव, जिला महासचिव नॉर्थ प्रभारी दीपक शर्मा, जिला उपप्रधान सुरेंद्र रावत, उपप्रधान गौरव लूथरा, जिला सचिव राजेंद्र कुमार मान, जिला सचिव रवि कुमार, शहरी सचिव दीपक ठाकुर भारी मात्रा में शिव सैनिक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट