कपिल शर्मा शो का गार्ड नहीं पहचान पाया स्मृति ईरानी को? केंद्रीय मंत्री गुस्से में बिना शूटिंग लौटीं


कपिल शर्मा शो से स्मृति ईरानी के नाराज होने की खबरें आ रही हैं। हाल ही में चर्चा थी कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी किताब के प्रमोशन के लिए शो में जाने वाली हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उनका एपिसोड फिलहाल के लिए कैंसिल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी जब गेट पर पहुंचीं तो द्वारपाल उन्हें पहचान नहीं पाए। मंत्री के ड्राइवर को गार्ड ने रोका और अंदर जाने से मना कर दिया। खबर हैं कि ड्राइवर और गेटकीपर के बीच काफी बहस हुई लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद नाराज केंद्रीय मंत्री बिना अपनी किताब के प्रमोशन के लौट गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट