अगर आप बढ़ते वजन से हैं परेशान तो ऐसे करें मेथी के दानों का सेवन - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 13 नवंबर 2021

अगर आप बढ़ते वजन से हैं परेशान तो ऐसे करें मेथी के दानों का सेवन


क्या आप जानते हैं कि किचन में रखे मेथी के बीज कई ऐसे गुणों से भरपूर होते हैं जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। इसी तरह मेथी के दानों का नियमित रूप से सेवन करने से कई तरह की बीमारियों का खतरा नहीं रहता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। क्योंकि मेथी के बीज फाइबर, विटामिन ए और विटामिन डी से भरपूर होते हैं। आपको बता दें कि मेथी के दानों में अघुलनशील फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र बेहतर रहता है और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसके साथ ही मेथी दाना का सेवन ब्लड शुगर लेवल को भी नियंत्रित कर सकता है।

मेथी दाना और शहद 

सबसे पहले मेथी के दानों को पीसकर पेस्ट तैयार करें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें। मेथी दाना और शहद का सेवन आपको काफी हद तक फायदा पहुंचा सकता है और शहद को इम्युनिटी बूस्टर भी कहा जाता है। तो साथ ही यह शरीर में हो रही सूजन को दूर करने में भी मदद करता है। इसके लगातार सेवन से कैलोरी कम होती है, जिससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है।

मेथी दाना पानी 

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो सुबह उठकर खाली पेट मेथी का पानी पिएं। इससे आपका वजन हमेशा कंट्रोल में रहेगा। इसके लिए एक चम्मच मेथी को रात भर पानी में छोड़ दें। सुबह मेथी के साथ पानी उबाल लें और फिर इसे छान लें और खाली पेट इसका सेवन करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages