Header Ads

डाइट में शामिल करें 6 फल जो सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाते हैं


किसी भी बीमारी से बचने के लिए मजबूत इम्युनिटी का होना जरूरी है। अगर आपकी इम्युनिटी मजबूत होगी तो आपका शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम होगा। इसके लिए आप आहार में विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों को जरूर शामिल करें। विटामिन सी के लिए आपको इन फलों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आए जानते है इन फलो के बारे में..........

संतरा 

सर्दियों में धूप में बैठकर संतरा खाएं। संतरा एक ऐसा फल है जो विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। संतरा खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और खून साफ ​​रहता है। संतरे में विटामिन सी और फाइबर सबसे ज्यादा होता है। संतरा खाने से विटामिन डी, कैल्शियम और विटामिन बी की कमी को भी पूरा किया जा सकता है।

अमरूद

अमरूद एक बहुत ही सस्ता और पौष्टिक फल है। अमरूद में संतरे से ज्यादा विटामिन सी होता है जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। एक अमरूद में 200 ग्राम पोषक तत्व होते हैं। अमरूद में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है, जिसके कारण यह वजन कम करने में भी सहायक होता है। वैसे तो लोग अमरूद को इसके छिलके के साथ खाते हैं, लेकिन इसका पूरा फायदा उठाने के लिए आप इसका छिलका निकाल कर ही खाना चाहिए।

पपीता 

पपीता हर मौसम में मिलने वाला फल है। पपीता पाचन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। पपीता हमारे पेट को फिट रखता है और वजन भी कम करता है। पपीते में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। लगभग एक पपीता खाने से आपको 88 मिलीग्राम पोषक तत्व मिलते हैं।

स्ट्रॉबेरी 

स्ट्रॉबेरी भी विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है। स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, इसके अलावा स्ट्रॉबेरी विटामिन सी और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर फल है। वैसे तो यह मौसमी फल होने के कारण कम मिलता है, लेकिन अगर आप एक कप स्ट्रॉबेरी खाते हैं तो यह आपको 100 मिलीग्राम विटामिन सी देने का काम करता है।

अनानास 

अनानास आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ आपकी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। अनानास में कई आवश्यक खनिज और विटामिन पाए जाते हैं। अनानास में मैंगनीज भी पाया जाता है जो फलों में बहुत कम होता है। अगर आप एक अनानास खाते हैं तो इससे आपको लगभग 79 मिलीग्राम विटामिन सी मिलता है। अनानास खाने से वजन भी कम होता है।

कीवी 

कीवी विटामिन सी से भरपूर एक फल है। हालांकि कीवी बहुत महंगा फल है, लेकिन एक कीवी आपको लगभग 85 मिलीग्राम विटामिन सी देता है। इसके अलावा कीवी में विटामिन के और ई भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक कीवी कई अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.