जम्मू पुलिस ने पंजाब से लाखों रुपये ले जा रहे तीन आतंकियों को किया गिरफ्तार - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 18 नवंबर 2021

जम्मू पुलिस ने पंजाब से लाखों रुपये ले जा रहे तीन आतंकियों को किया गिरफ्तार


जम्मू पुलिस ने सिधरा ब्रिज इलाके में जैश-ए-मोहम्मद की आतंकवादी गतिविधियों को कथित रूप से धन उपलब्ध करने के आरोप में जैश-ए-मोहम्मद के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 43 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक तस्करी के पैसे पंजाब से दक्षिण कश्मीर ले जा रहे थे। पुलिस ने नगरोटा में मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फैयाज अहमद डार, उमर फारूक और मोजाम परवेज के रूप में हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages