सिद्धू ने फिर खोला चन्नी के खिलाफ मोर्चा, कहा- ड्रग्स पर रिपोर्ट जारी नहीं की तो भूख हड़ताल पर बैठूंगा


पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बीच खींचतान हो सकती है। सिद्धू ने चेतावनी दी है कि अगर ड्रग्स की रिपोर्ट जारी नहीं हुई तो वह अपनी ही सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल करेंगे। जहां एक रैली के दौरान सिद्धू ने कहा, 'पंजाब के लाखों युवक नशे से मर रहे है और लाखों युवा नशा कर रहे हैं.' उन्होंने कहा, पटियाला में एक बुजुर्ग ने उनसे कहा, सिद्धू, मैं अपने पोते की नशे की लत देखकर रो पड़ता हूं।
पंजाब में ड्रग्स की बढ़ती खपत और कारोबार को लेकर सिद्धू ने कहा कि अगर राज्य सरकार ने ड्रग्स और ड्रग्स से जुड़ी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की तो वह भूख हड़ताल पर चले जाएंगे। सिद्धू ने कहा कि नशे की वजह से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है और लोग राज्य छोड़कर जा रहे हैं। ऐसे में अगर लोग पंजाब छोड़ दें तो खजाने में पैसा कहां से आएगा और फिर यहां बच्चियों के लिए बड़े अस्पताल और कॉलेज कहां से बनेंगे।
आपकी जानकारी को बतादें कि इससे पहले भी कई मुद्दों पर चन्नी और सिद्धू के बीच तकरार हो चुकी है। हाल ही में करतारपुर कॉरिडोर खुलने के बाद जब चन्नी प्रतिनिधिमंडल के साथ दर्शन के लिए जा रहे थे तो, सिद्धू को उस प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं किया गया। इस पर सिद्धू ने नाराजगी भी जाहिर की थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट