पंजाब चुनाव 2022: अलका लांबा बनी पंजाब कांग्रेस की मीडिया समन्वयक
पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों में नियुक्तियों और बदलाव का दौर जारी है, इस बीच कांग्रेस पार्टी ने अलका लांबा को पंजाब कांग्रेस का मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। बता दें कि कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अलका लांबा की नियुक्ति को लेकर एक पत्र जारी किया है। पत्र के मुताबिक उनकी नियुक्ति अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव तक होगी। ज्ञात हो कि 2022 में पांच राज्यों पंजाब, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा में चुनाव होने हैं।
Post a Comment