लुधियाना ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब पुलिस के बर्खास्त कांस्टेबल ने किया था विस्फोट - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 25 दिसंबर 2021

लुधियाना ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब पुलिस के बर्खास्त कांस्टेबल ने किया था विस्फोट


पंजाब के लुधियाना जिला अदालत परिसर में हुए विस्फोट में मारे गए व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। वह राज्य पुलिस के बर्खास्त हेड कांस्टेबल के रुप मेन हुई है। उन्हें ड्रग तस्करी के आरोप में 2019 में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। बर्खास्त हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह लुधियाना के खन्ना का रहने वाला था। उन्हें नशीले पदार्थों की तस्करी के एक मामले में पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। वह कोर्ट में विस्फोट के लिए विस्फोटक लगा रहा था, तभी विस्फोट हो गया।
आपको बता दें कि गुरुवार को कोर्ट परिसर में विस्फोट की घटना हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए। मारे गए व्यक्ति के शरीर पर एक टैटू पाया गया था। इस टैटू ने राज को उजागर करने में भी मदद की। आरोपी गगनदीप सिंह कोर्ट के रिकॉर्ड रूम को विस्फोट से उड़ा देना चाहता था। उसकी योजना थी कि रिकॉर्ड रूम में विस्फोट के बाद सारे दस्तावेज नष्ट कर दिए जाएंगे और उसके खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी का कोई सबूत नहीं होगा।
गगनदीप सिंह की पहचान उसके मोबाइल में मिले सिम कार्ड से हुई। ड्रग्स मामले में गिरफ्तार होने के बाद गगनदीप दो साल जेल में भी बिता चुका था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages