पंजाब में बेअदबी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, इसी बीच जालंधर कैंट से एक नया मामला आया सामने - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

पंजाब में बेअदबी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, इसी बीच जालंधर कैंट से एक नया मामला आया सामने


पंजाब में बेअदबी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच जालंधर कैंट से एक नया मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जालंधर कैंट के दीपनगर के प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग की अपवित्रता का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार शिव मंदिर से कोई अज्ञात व्यक्ति जलेरी और शिवलिंग को ले गया। इस घटना से हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस घटना को लेकर हिंदुओं में भारी आक्रोश के चलते हिंदू संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया, हिंदू संगठनों ने प्रशासन से इन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की, इस धरना प्रदर्शन में सभी हिंदू संगठनों के अधिकारी बजरंग दल से इंद्रजीत झा, राजवीर ठाकुर जिला संयोजक, शुभम झा, शिवसेना समाजवादी से नरेंद्र थापर, काला बाबा उत्तर भारत के अध्यक्ष, मोहित मौला, शिवसेना टकसाली से सुनील कुमार बंटी, शिवसेना राष्ट्रवादी से विनय कपूर, शिवसेना बाल ठाकरे से आशीष अरोड़ा, हिंद क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज नाना, कुणाल कोहली हिंदी क्रांति दल से, श्री राम भक्त सेना से धर्मेंद्र मिश्रा और शिव भक्त ने धरना प्रदर्शन किया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages