लुधियाना ब्लास्ट: एजेंसियों ने 3 दिन पहले भेजा था अलर्ट, फिर भी हुआ धमाका - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 24 दिसंबर 2021

लुधियाना ब्लास्ट: एजेंसियों ने 3 दिन पहले भेजा था अलर्ट, फिर भी हुआ धमाका


लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स ब्लास्ट से पंजाब से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद से टिफिन बम और आतंकियों के एंगल से जांच की जा रही है। लेकिन एक और बात सामने आई है कि तीन दिन पहले ही खुफिया एजेंसियों ने पंजाब के सभी जिलों को नोटिस भेजा था,. इस संबंध में एक पत्र सामने आया है जिसके अनुसार 19/12/21 को पंजाब के सभी पुलिस कमिश्नरों और एसएसपी को खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट रहने के लिए भेजा था लेकिन फिर भी लुधियाना में एक बड़ा बम धमाका हुआ। विस्फोट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी से बात की। शाह ने चन्नी से विस्फोट और पंजाब में सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी मांगी। जिसके बाद पंजाब सरकार को केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages