पंजाब के राज्यपाल ने 146वें श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन का किया उदघाटन


जालंधर: पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आज स्थानीय श्री देवी तालाब मंदिर कंपलैक्स में 146वें हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन की शुरुआत करते हुए कहा कि यह सम्मेलन पांरपरिक संगीत के प्रसार में बड़ा योगदान दे रहा है।
तीन दिवसीय चलने वाले इस संगीत सम्मेलन सम्बन्धित राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत महासभा के इस वार्षिक आयोजन से अमीर भारतीय संगीत और सांस्कृतिक विरासत को देश और विदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में पिछले 146 सालों से चल रहे इस सम्मेलन से युवाओं को जोड़ने के साथ-साथ उनको शास्त्रीय संगीत की विरासत से भी अवगत करवाना चाहिए, जिससे उनको संगीत और इसके ऐतिहासिक पृष्टभूमि के बारे में पता लग सके।
महासभा के चेयरमैन शीतल विज, प्रधान पुर्णिमा बेरी, जनरल सचिव दीपक बाली, पुड्डूचेरी के पूर्व लैफ्टिनैंट गवर्नर डा. इकबाल सिंह की उपस्थिती में सम्मेलन का आग़ाज़ करते हुए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि पिछले 146 सालों से शास्त्रीय संगीत की बेहतरी के लिए कार्यशील श्री बाबा हरिवल्लभ संगीत महासभा प्रशंसा की पात्र है और क्षेत्र के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि संगीत को जीवित रखने के लिए इतने बड़े स्तर पर प्रयत्न किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन विश्व प्रसिद्ध समागम है, जिसमें उभर रहे कलाकारों को अपनी कला पेश करने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन से जालंधर को भी एक अलग पहचान मिली है, जिसके लिए प्रबंधक समिति बधाई की पात्र है। उन्होंने महासभा को न्योता दिया कि वह ऐसे सम्मेलन न केवल जालंधर में बल्कि विदेशों में करवाए जाए, जिसके लिए हर संभव सहयोग और तालमेल को यकीनी बनाया जाएगा। राज्यपाल ने श्री देवी तालाब मंदिर में माथा भी टेका।
इस दौरान राज्यपाल ने सम्मेलन में हिस्सा लेने कलाकारों का सम्मान भी किया गया। इससे पहले समिति की तरफ से श्री देवी तालाब मंदिर में पहुँचने पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का स्वागत किया गया। महासभा की प्रधान पुर्णिमा बेरी ने राज्यपाल का सम्मेलन में पहुँचने के लिए धन्यवाद भी किया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट