Header Ads

रेलवे भर्ती 2021: 10वीं और 12वीं पास विद्यार्थी 25 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन


उत्तर मध्य रेलवे ने ग्रुप सी पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 नवंबर 2021 से चल रही है और आवेदन की आखिरी तारीख में 5 दिन और बचे हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है। वे इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 25 दिसंबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि कुल 21 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को पढ़कर ही आवेदन करें। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों (ग्रुप सी भर्ती 2021) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार ने संबंधित खेल में राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया हो। जबकि तकनीशियन (III) पद के लिए उम्मीदवार को 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता और भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। जारी अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवारों को उम्र में कोई छूट नहीं दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन परीक्षण और खेल उपलब्धियों आदि के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा। 

इन तिथियों का रखें ध्यान

आवेदन शुरू होने की तारीख - 26 नवंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि - 25 दिसंबर, 2021
आधिकारिक वेबसाइट - RRB



कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.