मोगा पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग और गोल्डी बराड़ गैंग के शार्पशूटर को किया गिरफ्तार


मोगा:
पुलिस ने लारेंस बिश्नोई गिरोह के रवेली थाना, मुरथल जिला सोनीपत निवासी राम कुमार के पुत्र शार्पशूटर मोनू डागर को गिरफ्तार किया है, जिस पर हरियाणा पुलिस ने इनाम रखा है. जिला पुलिस प्रमुख सुरिंदरजीत सिंह मंड ने बताया कि कल सुबह करीब 11 बजकर 22 मिनट पर मोनू व अमृतसर निवासी जोधा दो पिस्टल के साथ काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आए और नानक नगरी मोगा निवासी कुंदन लाल पुत्र जतिंदर उर्फ ​​नीला समझ उनके भाई सुनील धमीजा और उनके पुत्र प्रथम धमीजा पर हमला किया। मोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि जोधा भागने में सफल रहा। इस संबंध में पुलिस सिटी मोगा में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के पास से एक जिगाना ईगल 9 एमएम, 1000 टैबलेट ड्रग्स बरामद किया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने