एटीएम से पैसा निकालना होगा महंगा, अब लिमिट से ज्यादा निकालने पर लगेगा चार्ज, जानिए


अगले महीने 2022 में एटीएम से नकद निकासी और महंगी हो जाएगी। नकद लेनदेन अब और महंगा होने जा रहा है। बैंक ग्राहक के एटीएम से निर्धारित सीमा से अधिक पैसे निकालने पर शुल्क लगा सकते हैं। रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, ऐक्सिस बैंक या अन्य बैंकों के एटीएम पर सीमा से अधिक मुफ्त वित्तीय लेनदेन के लिए 21 रुपये और जीएसटी लगाया जाएगा। ये संशोधित दरें 1 जनवरी, 2022 से प्रभावी होंगी।
अगले महीने से, ग्राहकों को मुफ्त लेनदेन की मासिक सीमा पार करने पर 20 रुपये के बजाय प्रति लेनदेन 21 रुपये का भुगतान करना होगा। आरबीआई ने कहा था कि इंटरचेंज शुल्क अधिक होने और सामान्य लागत में वृद्धि के कारण लेनदेन पर शुल्क बढ़ाकर 21 रुपये कर दिया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने